Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

21 अगस्त को लॉन्च होगा एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम





जैसा ​कि मालूम है हर साल गूगल अपने मोबाइल आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड का अपडेट लाता है और यह अल्फाबेड के अनुसार होता है। पिछले साल कंपनी ने एंडरॉयड ‘एन’ को पेश किया गया था जिसे बाद में नुगट कहा गया। वहीं इस बार कंपनी ने एंंडरॉयड ‘ओ’ को लाने की घोषणा कर चुकी है। इस बार भी कंपनी ने मार्च में ही जानकारी दे दी है। वहीं इसका बीटा संस्करण भी उपलब्ध हो चुका है। ऐसे में आम यूजर के लिए सवाल यही ​था कि एंडरॉयड ‘ओ’ कब अधिकारिक रूप से लॉन्च होगा जिससे कि हर कोई इसका उपयोग कर सके।
हाल में आई जानकारी के अनुसार एंडरॉयड ‘ओ’ को 21 अगस्त को आधिकारिक रूप से पेश किया जा सकता है। इसी दिन कंपनी इसके नाम का भी खुलासा कर सकती है। हालांकि अब तक ओरियो और ओटमिल कूकीज़ जैसे नाम सुनने को आए हैं लेकिन कंपनी की ओर से जानकारी नहीं दी है।

प्रमुख टिप्सर इवन ब्लास ने अपने एक ट्विट में इस बात का खुलासा किया है कि गूगल 21 अगस्त को नए आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड ‘ओ’ से पर्दा उठा सकता है। वहीं डेवीड रुडॉक ने भी इस बारे में जानकारी दी है। पिछले साल गूगल ने 22 अगस्त को नुगट की जानकारी दी थी। वहीं इस बार एक दिन पहले है। गूगल का नए आॅपरेटिंग सिस्टम के अपडेट सबसे पहले नेक्सस और पिक्सल​ डिवाइस को मिलेंगे इसके बाद ही दूसरे फोन में देखे जाएंगे।
गूगल ने नए अपडेट के साथ ही कपंनी एंडरॉयड के बारे में भी बड़ा खुलासा कर सकती है। एंडरॉयड ‘गो’ प्लेटफॉर्म है जो कम रेंज के एंडरॉयड फोन में नए अपडेट को चलाने में मदद करेंगे। एंडरॉयड ‘ओ’ के साथ गूगल ने ‘गो’ को भी बताया था। एंडरॉयड ‘ओ’ के साथ कंपनी ने कई नए फीचर्स पेश किए हैं जिसमें आपको पिक्चर इन पिक्चर, आॅटोफिल और नोटिफिकेशन चैनल्स जैसे आॅप्शन का उपयोग कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments