Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नोकिया 5 और नोकिया 6 अभी नहीं होंगे उपलब्ध, जानें क्या है कारण

पिछले महीने ही नोकिया ने भारतीय बाजार में एक साथ तीन फोन को लॉन्च किया था। इसी के साथ कंपनी ने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के उपलब्धता की भी जानकारी दी थी। पिछले महीने से नोकिया 3 तो सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। वहीं इस माह से नोकिया 5 और नोकिया 6 की प्री आॅर्डर शुरू होनी थी और इन फोंस को सेल के लिए जाना था लेकिन अब ऐसा नहीं हेगा। नोकिया 5 और नोकिया 6 के लिए आपको अभी लंबा इंतजार करना होगा।
नोकिया 3 के लिए प्रीआॅर्डर 7 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है जबकि नोकिया 6 के लिए प्रीआॅर्डर 16 जुलाई से जानी थी। जहां नोकिया 3 और नोकिया 5 आॅफलाइन स्टोर में उपलब्ध होंगे वहीं नोकिया 6 आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। परंतु फोन की उपलब्धता में अभी एक माह से ज्यादा का समय लग सकता है।
नोकिया पावर यूजर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी अगस्त के दूसरे सप्ताह तक नोकिया 5 और नो​किया 6 को मुहैया करा सकती है। कंपनी ने इस वेबसाइट को एक स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि नोकिया 3 को लेकर हमें काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। जल्द ही नोकिया 5 और नोकिया 6 का प्रोडक्शन भी शुरू होगा और यह अगस्त के मध्य में सेल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
एचएमडी ग्लोबल नोकिया फोन का निर्माण भारत में करना चाहता है। इससे भारत फोन की कीमत पर काफी असर पड़ेगा और उपभोक्ताओं को कम कीमत में फोन उपलब्ध होगा। हालांकि जहां तक बिक्री शुरू होने के तारीख की बात है तो कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments